For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

कौसानी में अल्टो कार खाई में गिरी, 6 घायल

कौसानी (बागेश्वर): शुक्रवार को अल्मोड़ा से गरुड़ की ओर जा रही एक अल्टो कार कौसानी के समीप 60 फिट नीचे जा गिरी। जिससे कार में सवार चालक सहित 6 यात्री घायल हो गए। घायलों को कौसानी में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। सभी घायल एक ही परिवार के बताए गए हैं जो कि रिश्तेदारी में जा रहे थे।
शुक्रवार की सुबह अल्टो कार संख्या यूके 01-टीए- 0708 अल्मोड़ा से गरुड़ की ओर जा रही थी कौसानी से 3 किमी दूर कौसानी शाल फैक्ट्री के पास वह अनियंत्रित होकर 60 फिट नीचे खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चालक 30 वर्षीय प्रमोद बिष्ट पुत्र हर सिंह बिष्ट, 50 वर्षीय हीरा बिष्ट पत्नी हर सिंह बिष्ट, 40 वर्षीय दुर्गा बिष्ट पत्नी दीवान बिष्ट, 66 वर्षीय आनंदी पत्नी उमेद सिंह, 30 वर्षीय प्रेमा बिष्ट पुत्री हीरा सिंह व 30 वर्षीय बसंती बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट (सभी गोलना तल्ला चीनाखान अल्मोड़ा निवासी)घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों व वहां से गुजर रहे वाहनों के यात्रियों ने घायलों को पुलिस की मदद से कार से निकाला व चौकी प्रभारी एमसी जोशी आदि ने उन्हें तुरंत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। प्रमोद बिष्ट व हीरा बिष्ट को अधिक चोट आई है। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र सिंह बिष्ट ने सड़क पर पैराफिट न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर पैराफिट बने होते तो कार खाई में नहीं गिरती।

No comments:

Post a Comment