For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

पचास हजार के लिए 48 घंटे तक बंधक बनाया

हरिद्वार:50 हजार के नुकसान की भरपाई न करने पर ट्रक चालक को कर्मियों ने 48 घंटे तक बंधक बनाए रखा। किसी तरह छूटकर चालक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सिडकुल स्थित एक स्टेबलाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का सामान छह जून को फैक्ट्री परिसर से बाहर रखा था। इस बीच दूसरी ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर फैक्ट्री परिसर के बाहर रखे सामान से हो गई। इस टक्कर में फैक्ट्री का 50 हजार का नुकसान हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर फैक्ट्री के अधिकारी व कर्मचारी बाहर आ गए। आरोप है कि अतुल अग्रवाल, हरीश तनेजा ने ट्रक चालक अशोक कुमार निवासी सरदना मेरठ को रोक लिया। कर्मचारियों ने चालक को जमकर पीटा और 50 हजार की रकम दिए जाने की बात कही। चालक ने 50 हजार की रकम न होने की जानकारी दी। इस पर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने चालक को फैक्ट्री परिसर में ले गए और रुपये देने के बाद ही जाने की बात कही। चालक ने कई बार छोड़ने की बात कही। कर्मियों ने चालक को दो दिन तक बंधक बनाए रखा। बुधवार सुबह किसी तरह चालक फैक्ट्री से भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद वह सीधे सिडकुल चौकी पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिडकुल चौकी प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment