हल्द्वानी: 11वीं अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 46 बटालियन पीएसी ने आईआरबी प्रथम को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक राम सिंह मीणा ने हॉकी प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। वहीं सुबह के समय नैनीताल व आईआरबी प्रथम के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आईआरबी प्रथम की टीम विजयी रही।
स्थानीय स्टेडियम में चले रही हॉकी प्रतियोगिता में पहली पॉली में नैनीताल जनपद व आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आईआरबी प्रथम ने नैनीताल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
शाम चार बजे से आईआरबी प्रथम व 46 बटालियन पीएसी रुद्रपुर के बीच प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। इसमें 46 बटालियन पीएसी ने आईआरबी प्रथम को 4-1 से रौंद डाला। समापन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक राम सिंह मीना ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में खेल भावना होना जरूरी है। उन्होंने खेल के दौरान अनुशासन बनाए रखने की बात कही।
मैच के निर्णायक वरूण बेलवाल, नितीश पंत व गोपाल लटवाल थे। फाइनल मुकाबले को देखने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहन सिंह बनग्याल, एसपी सिटी जेएस भंडारी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, कोतवाल पीके शाह, यातायात निरीक्षक डीआर आर्या, प्रतिसार निरीक्षक प्रेम सिंह रावत, एसएसआई विक्रम राठौर सहित कई पुलिस, पीएसी आईआरबी कर्मी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment