For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

कैलास यात्रा: 35 सदस्यीय दल में दस महिलाएं शामिल

पिथौरागढ़/धारचूला: कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल अंतिम भारतीय पड़ाव नाबीढांग पहुंच चुका है। यह दल गुरुवार की प्रात: लिपू दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेगा। 35 सदस्यीय दूसरा दल आधार शिविर धारचूला रवाना हुआ है। इससे पूर्व दल का पिथौरागढ़ और मिर्थी में जोरदार स्वागत किया गया।
आधार शिविर धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दल बुधवार की प्रात: गुंजी से नाबीढांग को रवाना हुआ। दोपहर कालापानी में दिन का भोजन के करने के बाद दल अपराह्न को अंतिम भारतीय पड़ाव नाबीढांग पहुंचा। जहां से दल गुरुवार की प्रात: 2 से 3 बजे के बीच लिपूलेख को रवाना होगा। यात्राधिकारी ने बताया कि चीन की तरफ से संकेतों के अनुसार दल तिब्बत में प्रवेश करेगा। लिपूलेख दर्रे की ऊंचाई को देखते हुए दल प्रात: सात बजे से पहले तिब्बत में प्रवेश कर लेगा।
वहीं पैंतीस सदस्यीय दूसरा कैलास मानसरोवर यात्रा दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हो चुका है। इस दल के देर सायं तक धारचूला पहुंचने की संभावना है। दल के पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में पहुंचने पर केएमवीएन के उपाध्यक्ष माधवानंद जोशी और प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत किया। भारी वर्षा के बीच पिथौरागढ़ पहुंचे यात्रियों के प्रकृति की जमकर सराहना की । अधिकांश यात्रियों का कहना था कि भगवान शिव के धाम के दर्शन उनके जीवन की चाह है। दल के लाइजन आफीसर निखिलेश झा ने बताया कि सभी यात्रियों में यात्रा को लेकर जोश बना हुआ है। इस दल में अधिकांश यात्री युवा हैं।

No comments:

Post a Comment