श्रीनगर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन 26 जून को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में किया जाएगा।
परीक्षा के समन्वयक प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि विज्ञान के अतिरिक्त 37 विषयों के 1476 अभ्यर्थी इस केंद्र पर परीक्षा देंगे। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में आवेदकों को कैलकुलेटर और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए 25 जून को व्यापार प्रबंधन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment