For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

पुल निर्माण न होने पर 25 से करेंगे आंदोलन

घनसाली: विवादों में घिरे घनसाली-सेमली स्टील गार्डर पुल निर्माण को लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर 25 जून से लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
क्षेत्रीय जनता की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूड़ी ने दो वर्ष पूर्व भिलंगना नदी पर घनसाली बाजार से सेमली कस्बे को जोड़ने के लिए स्टील गार्डर पुल निर्माण को वित्तीय स्वीकृति दी थी, ताकि जनता को तहसील, ब्लाक मुख्यालय सहित कार्यालयों तक जाने में सुविधा हो सके, लेकिन विवाद के चलते वर्षो बाद भी इस पुल का निर्माण नहीं हो सका है। क्षेत्र के कुछ लोग पुल का निर्माण शासनादेश की जगह पर करवाना चाहते हैं तो कुछ वर्षो वर्षो से लगते चले आ रहे लकड़ी के अस्थाई पुल की जगह पर इसका निर्माण कराना चाहते हैं। ऐसे में विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। वहीं क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों द्वारा 28 मई को पुल निर्माण को लेकर लोनिवि में सांकेतिक तालाबंदी व धरना, प्रदर्शन किया गया है जिसमें 15 दिनों में पुल निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 जून के भीतर पुल निर्माण शुरू नहीं किया गया तो 25 जून को क्षेत्र के जन प्रतिनिधि लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी व भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में श्रीराम सेमवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीलाल शाह, प्रधान ब्रह्मानंद नवानी, संजीव डंगवाल, जितेन्द्र नेगी, डा. नरेन्द्र डंगवाल, प्रदीप सिंह, कुंवर सिंह आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment