चम्पावत: विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 25 जून को जिला न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजेंद्र सिंह ने बताया कि लोक अदालत में डीएम, एसडीएम, तहसीलदार अपने न्यायालयों के दाखिल खारिज मामलों का निस्तारण करेंगे। प्राधिकरण के पदेन व नामित सदस्यों के अलावा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने आम लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment