For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

देवदार के 16 स्लिपर बरामद

पुरोला : तहसील मुख्यालय पुरोला से 12 किलोमीटर दूर पोरा गांव में मुखबिर की सूचना पर एक पुराने मकान के खंडहर में वन विभाग की टीम ने 16 स्लीपर देवदार लकड़ी के बरामद किये हैं। मामले में अभी तक किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को टौंस वन प्रभाग की टीम के उप प्रभागीय वनाधिकारी बीबी मार्तोलिया को पोरा गांव के पास एक पुराने मकान के खंडहर में देवदार के नग रखे होने की सूचना मिली। जिस पर वन विभाग की टीम ने छापा मार कर 16 नग देवदार के बरामद किये। डीएफओ एके त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। लकड़ी तस्करों को पकड़ने को रेंज अधिक ारी अनूप राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है। जल्द ही लकड़ी तस्करों को पकड़ लिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment