गरुड़ (बागेश्वर): देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार व बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजयुमो द्वारा 14 जून को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विनोद कंडारी समेत अन्य नेता प्रतिभाग करेंगे। पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष किशन बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार व महंगाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी प्रदेश में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मोर्चे द्वारा 14 जून को जिला मुख्यालय में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विनोद कंडारी आदि नेता प्रतिभाग करेंगे। कहा कि मैराथन दौड़ प्रात: 8 बजे भाजपा कार्यालय से प्रारम्भ होगी। बैठक में वक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया। कहा कि स्वामी रामदेव जी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए आंदोलन को जिस तरह से केंद्र सरकार ने कुचलने का प्रयास किया उससे साफ हो गया है कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रयास करना नहीं चाहती है। बैठक में मंगल राणा, घनश्याम जोशी, तारा मेहरा, जनार्दन लोहनी, दिनेश गोस्वामी, सुंदर वर्मा, संजय जोशी, देवेंद्र गोस्वामी, बहादुर सिंह कोरंगा, रमेश जोशी, मनोज कुमार, धनराज दानू, जीवी तिवारी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment