पिथौरागढ़: द आर्ट आफ लिविंग का छह दिवसीय बेसिक कोर्स 14 जून से शुरू होगा। मध्य हिमालय जनसंचार पत्रकारिता संस्थान सभागार में आयोजित होने वाले बेसिक कोर्स में सुदर्शन क्रिया की बारीकियां सिखाई जायेंगी। यह जानकारी देते हुए महाराष्ट्र से आये आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक विक्रम काले ने बताया कि संस्थान देशभर में इस तरह के बेसिक कोर्स का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत लोगों को सुदर्शन क्रिया के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। संस्थान के प्रभारी दिनेश पंत ने कहा कि सुदर्शन क्रिया से शरीर व मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने इस शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

No comments:
Post a Comment