For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

मिशन-12 में फतह के लिए जुटें भाजपाई: कठायत

टनकपुर:भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया। दर्जा राज्यमंत्री शिवराज कठायत ने कहा कि सूबे में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा काबिज होगी।
मनिहारगोठ में संगठन के जिलाध्यक्ष अमजद भाई की अध्यक्षता तथा मंडल अध्यक्ष दीपक रजवार के संचालन में आहूत बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अटल खाद्यान्न योजना हो या नि:शुल्क गैस वितरण सभी से गरीबों को राहत मिली है। इसके अलावा विधवा, विकलांग, निराश्रितों को पेंशन की राशि बढ़ाकर दी जा रही है। करोड़ों रुपये के विकास कार्यो से आम जनता को लाभ मिल रहा है। जिससे प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदली है। लोगों की आर्थिक आमदनी में इजाफा हुआ है और वह फिर भाजपा को सत्ता सौंपना चाहते हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं से मिशन-12 के लिए जुटने का आह्वान किया गया। मंडल महामंत्री राजू भंडारी, जिला मंत्री नारायण महर, केदारदत्त जोशी, विनोद वर्मा, गुलाम मुस्तफा, भीम रजवार, नवीन पंत आदि ने अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment