चम्पावत: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 के लिए प्रवेश परीक्षा इस बार 10 जुलाई को होगी। सभी खंड शिक्षा कार्यालयों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्राचार्य जेसी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट व टनकपुर स्थित केंद्रों में साढे़ नौ बजे से कराई जाएगी। पूर्व में यह परीक्षा 6 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब 10 जुलाई को होगी। उन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से कहा है कि वह प्रवेश पत्र खंड शिक्षा कार्यालयों से प्राप्त कर लें।

No comments:
Post a Comment