For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सीखाए गए

उत्तरकाशी: केंद्रीय विद्यालय मनेरा में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारण तथा आपदाओं से निपटने के गुर सीखाए गए।
शुक्रवार को केंद्र विद्यालय मनेरा में आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यशाला में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आग लगने, बुझाने व प्राथमिक उपचार करने के साथ ही प्राकृतिक व मानव जनित दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी बृजमोहन भट्ट के अगुवाई में आई दमकल टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को आग पर काबू पाने वाले यंत्रों का उपयोग करने तरीके भी सीखाए। इसके बाद विद्यालय में अग्निशमन के उपाय व प्राथमिक उपचार विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एचएस शर्मा समेत दमकल कर्मियों, शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment