पिथौरागढ़: शुक्रवार को जिले भर में हुई प्रलयंकारी ओलावृष्टि से व्यापक नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। ओलावृष्टि ने तीस वर्ष पूर्व की ओलावृष्टि की याद दिला दी। ओलों की मार से जहां साग सब्जी, फल, फूल पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं वहीं वाहनों के शीशे और छतों में लगी पत्थरों की स्लेटें भी टूट गई। ओलों की चपेट में आने से एकाध स्थानों पर ग्रामीण घायल भी हो गये। वहीं जंगलों में जानवर भी ओलों की चपेट में आकर मर गये।
शुक्रवार की अपराह्न को जिले में मौसम का भयावह रुप देखने को मिला। लगभग आधे घंटे तक आसमान से गिरने वाले ओलों ने व्यापक तबाही मचाई। जिला मुख्यालय में जहां मकानों में पानी घुस गया वहीं ग्रामीण इलाकों में काश्तकारों की आशाओं पर पानी फेर दिया है। रामगंगा घाटी क्षेत्र के मुवानी , नाचनी , थल आदि क्षेत्रों से मिले समाचारों के अनुसार ओलों की मार से आम की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। घाटी वाले क्षेत्र में इस समय तैयार होने वाली बेलों वाली सब्जियों से लेकर अन्य साग समाप्त हो गये हैं। ओलावृष्टि की चपेट में आये ग्रामीण घायल हो गये। बड़ पत्थरों की आड़ में छिपकर ग्रामीणों ने जान बचाई है। वहीं जंगलों में ओलों की चपेट में आने से वन्य जंतुओं की भी मौत के समाचार मिले हैं।

No comments:
Post a Comment