For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

नहीं कर सकेंगे सार्वजनिक स्थल व आफिस में धूम्रपान

रुद्रप्रयाग: सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में धूम्रपान करने वालों की अब खैर नहीं। जिलाधिकारी ने धूम्रपान निषेध नियमावली के तहत ऐसे स्थानों पर धुम्रपान करने पर पूर्ण पाबंदी का आदेश जारी कर दिया है। यदि ऐसे करते हुए कोई पाया गया तो तत्काल ही दो सौ रुपए जुर्माना देना होगा।
सार्वजनिक स्थलों व सरकारी तथा अ‌र्द्ध सरकारी कार्यालयों में धुम्रपान करना महंगा साबित हो सकता है। जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपना लिया है। जिले में धूम्रपान निषेध नियमावली को कढ़ाई से अनुपालन करने के लिए जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने आदेश जारी किया है। इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही चिकित्सालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट एवं तम्बाकू के उत्पादों का प्रयोग भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
डीएम श्री मुरूगेशन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के साथ ही प्रतिबंधित स्थलों पर सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग करते हुए यदि कोई पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल ही दो सौ रुपए जुर्माना देना होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में धूम्रपान निषेध नियमावली 2008 को प्रभावी बनाए जाने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment