For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

भाई के झगडे़ से बहन ने जान दी

बनबसा: भाई बहन के बीच हुए मामूली झगडे़ के बाद गुस्साई बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैनाल कालोनी निवासी गुलशेर की दसवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीया पुत्री शाहना ने रविवार को सुबह घर के बरामदे में लगे पंखे के हुक में लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर 108 चिकित्सा वाहन द्वारा उसे टनक पुर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि भाई बहन के मामूली झगडे़ में बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी।

No comments:

Post a Comment