दिल्ली हाइकोर्ट के बाहर हुए बम विस्फोट के बाद सूबे में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजीपी ज्योति स्वरूप पांडे ने सभी कप्तानों को अपने-अपने इलाकों में अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने कप्तानों को जगह-जगह चेकिंग करने को कहा है।
इसके तहत किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच के अलावा संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करने को कहा है। इसी क्रम में सभी थानों की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, आइएसबीटी पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर सभी थानों की पुलिस को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद के बॉर्डर पर चेकिंग कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन, आइएसबीटी जैसे भीड़ वाले इलाकों में पुलिस के जवानों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है।

No comments:
Post a Comment