For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

झील से पानी छोड़ा, तीन साधु बहे, एक लापता

मनेरी भाली द्वितीय चारण की झील के बैराज से बगैर सूचना के पानी छोड़ने पर भागीरथी नदी के उफान में तीन साधु बह गए। इनमें दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि एक साधु का पता नहीं लग पाया।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे मनेरी भाली द्वितीय चरण की झील के बैराज से भागीरथी नदी में पानी छोड़ दिया गया। इसी दौरान नागेश्वर धाम नाकूरी में नदी के बीच तीन साधु स्थान कर रहे थे। अचानक पानी बढ़ने से तीनों साधु नदी तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते साधु प्रेमनाथ (45) निवासी लुधियाना भागीरथी उफनते जल प्रवाह में बह गया, जबकि उसके साथियों में धर्मदत्त (46) निवासी झज्जर व रितेश प्रकाश (32) निवासी बिहार अरड़िया को नागेश्वर धाम में रह रहे साधुओं एवं स्थानीय लोगों ने नदी के बीच रस्सी फेंक कर बचा लिया। यह तीन साधु यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के बाद इस धाम में विश्राम करने के लिए रुके थे। इसके बाद इन लोगों ने गंगोत्री धाम की पैदल यात्रा करनी थी। पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने बताया कि तीनों साधु नदी के बीच स्नान कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment