श्रीनगर गढ़वाल : प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के अवसर समाप्त हो जायेंगे।
शिक्षक नेता और राज्य निर्माण आंदोलनकारी प्रताप सिंह बत्र्वाल ने कहा कि आरटीई के मानक के तहत उन्हीं प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रहेगा जिसमें छात्र संख्या 150 से अधिक होगी। जूनियर हाईस्कूलों में यह संख्या 100 से अधिक होनी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उच्चीकृत किया जा रहा है जिस पर जूहा के अध्यापकों का समायोजन अन्यत्र किया जा रहा है। जिन जूनियर हाईस्कूलों में चार अध्यापक कार्यरत हैं वहां छात्र संख्या 100 से कम होने पर शिक्षकों के तीन पद किए जा रहे हैं। ऐसे में इन शिक्षकों का समायोजन करना भी विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। प्रीतम सिंह बत्र्वाल ने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों पर विचार करने के लिए शिक्षकों की बैठक 17 मई को श्रीनगर में बुलायी गयी है।

No comments:
Post a Comment