टनकपुर: मोटर साइकिल की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। चौदह वर्षीय छात्रा ऊषा गोलिया अपनी सहेली के साथ बाजार से घर छीनीगोठ जा रही थी। इस बीच ज्ञानखेड़ा के पास मोटर साइकिल की चपेट में आने से घायल हो गई। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार यामिन भी जख्मी हो गया। दोनों घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से छात्रा को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment