For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

आनंद के नेतृत्व में मिलेगी मजबूती

चम्पावत: आनंद रावत के यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को मिशन-12 के चुनाव फतह करने में कामयाबी मिलेगी और भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
एआइसीसी मेंबर निर्मला गहतोड़ी की अध्यक्षता और पूर्व युवा ब्लाक अध्यक्ष मोहन जोशी के संचालन में हुई बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि युवाओं की कमान आनंद रावत को मिलने पर सभी में गजब का उत्साह है। आम कांग्रेसी भी इससे खासे उत्साहित हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह तैनाती मिशन-12 में कांग्रेस के लिए टानिक का काम करेगी। वर्तमान हालातों को देखते हुए भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। देश में जहां राहुल गांधी जैसे युवा कांग्रेस में नई शक्ति का संचार कर रहे हैं। वहीं सूबे के युवाओं में कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की ललक पैदा हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आनंद जैसे सौम्य व मिलनसार युवा को दायित्व मिलने से एकजुटता के साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी। बैठक में जिला प्रवक्ता दीपक लारा, सुधीर साह, नरेंद्र मोहन जोशी, दीपक वर्मा, नंदन तड़ागी, भारत भूषण जोशी, रोहित शर्मा, मयूख चौधरी, पूर्व प्रधान सतीश जोशी, जगत सिंह महर, अनिल आर्या, कैलाश खर्कवाल, कृष्णा जोशी, महेश जोशी, अतुल टम्टा, तारादत्त जोशी, सौरभ साह, सूरज प्रहरी, नीरज साह, पवन ज्योति मनराल, विजय वर्मा, उमेश शर्मा, अमित उप्रेती, धर्मा जोशी, गिरीश जोशी, भूपेंद्र नाथ, उमेश गिरी, राकेश तड़ागी, रमेश थ्वाल आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment