उत्तरकाशी : नियमितिकरण की मांग को लेकर एक माह से धरने पर बैठे जल विद्युत परियोजना के उपनल संविदा कर्मी गुरुवार को ऊर्जा निगम के आश्वासन पर काम पर लौट आये।
जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत उपनल संविदा कर्मी बीते एक माह से नियमितिकरण और विभागीय संविदा को लेकर मनेरी भाली प्रथत चरण गेट के पास धरने पर बैठे हुए थे। गुरुवार को ऊर्जा निगम ने शीघ्र ही उपलन संविदा कर्मियों की मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद लंबे समय से कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मी मनेरी भाली प्रथम व द्वितीय चरण में काम पर लौट आये। वहीं कर्मियों ने अपेक्षित सहयोग देने के लिए ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनानंद नौटियाल समेत तमाम जनप्रतिनिधियों को मांगों का समर्थन करने पर आभार जताया है।

No comments:
Post a Comment