For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

नोंक झोंक के बीच हुयी बैठक

पोखरी: क्षेत्र पंचायत नागपुर पोखरी की बैठक तहसील सभागार में काफी शोर शराबे व नोक- झोंक के बीच संपन्न हुयी। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी नही पहुचे जिस पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
ब्लाक प्रमुख अनिता नेगी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जहां सदन में मौजूद सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के बजाय सीधे कर्मचारियों से संवाद किए तो अधिकांश प्रश्नों पर विवाद खड़े हो गये जिसमें प्रमुख की भी नही चली। सहायक विकास अधिकारी ने बैठक में पिछली कार्यवाही का वाचन व पुष्टि की गयी तो कई प्रस्ताव दर्ज न होने पर सदस्य भड़क उठे। सदन में निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। बीडीओ बीएस फोनिया ने विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी सदन में रखते हुए कहा कि प्रदेश में हमारा ब्लाक गत वर्ष प्रदेश में दूसरे स्थान पर था और इस वर्ष प्रथम स्थान पर आया है। इस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत सिवाई व क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दनसिंह त्रिशूला भड़क उठे और कहा कि पोखरी ब्लाक के विकास कार्य मात्र कागजों में होते हैं। धरातल पर विकास शून्य है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पोखरी ब्लाक में चल रहा है। लोनिवि से चर्चा के दौरान हरिशंकर के प्रधान बासुदेव मलेठा ने उडामाण्डा-हरिशंकर पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित मोटर मार्ग पर गनियाला-हरिशंकर में आवासीय मकानों के नीचे ब्रिस्टवाल लगाये बिना डोजर आगे न जाने की धमकी दी। इस बात पर जिला पंचायत सदस्य संगीता असवाल ने भी समर्थन दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रमसिंह नेगी व तमुण्डी के प्रधान ने कहा कि तमुण्डी में मार्ग निर्माण के कारण विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हुआ और पंचायत भवन में विद्यालय चल रहा है, अभी तक पीएमजीएसवाई ने विद्यालय भवन नही बनाया है। कुंजासू की प्रधान बीनादेवी ने कहा कि कुंजासू मार्ग को स्वीकृत हुए बारह साल हो गये, लोनिवि तीन किमी. मार्ग सही नही कर पाया है।
इसके अलावा बिजली, पानी आदि पर चर्चा केंद्रित रही। इस अवसर पर ज्येष्टठ प्रमुख मंदोदरीदेवी, एसडीएम सीएस डोभाल, तहसीलदार सीएस चौहान, सांसद प्रतिनिधि दर्शनसिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख कैलाश नेगी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment