मदकोट (पिथौरागढ़): धारचूला-मुनस्यारी को ओबीसी क्षेत्र घोषित करने की मांग मुखर हो गई है। भोटिया जन कल्याण समिति ने इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही है।
भोटिया जन कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्सवाण की अध्यक्षता में मदकोट में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुनस्यारी और धारचूला को ओबीसी क्षेत्र घोषित करने की मांग पिछले कई वर्षो से उठाई जा रही है। बावजूद इसके कुछ जातियों को ही पिछड़े की श्रेणी में रखा गया है। इस उपेक्षा को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक गगन सिंह रजवार ने भी अपने स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कई वर्षो से उनकी मांग अनसुनी की गई है। इसको लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। बैठक में गुमान सिंह चिराल, गगन सिंह रजवार, हरीश धामी, छत्रसिंह कोरंगा, लच्छू धामी, डिगर सिंह धामी, बहादुर सिंह धामी, भूपाल सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment