छाम : थौलधार विकासखंड के अंर्तगत चम्बा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैणसारी के नीचे भणेती गाड़ में शुक्रवार रात को वाहन की चपेट में आने से एक गुलदार के शावक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी शनिवार प्रात: राहगीरों से मिलने पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
रिर्जव वन फारेस्टर मोहनी लाल ने बताया कि शावक लगभग दो माह का है जो कि वाहन से बुरी तरह कुचला गया। वाहन का पता नहीं लग पाया है। शावक का शव कब्जे में लेकर छाम स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्ट कराने के बाद जला दिया गया है। वन कर्मियों में वन रक्षक सरत सिंह नकोटी, टिहरी डैम वन प्रभाग कमांद रेंज वन रक्षक गुरूवचन सिंह, वन रक्षक उम्मेद सिंह सजवाण, वन चौकीदार सूरत सिंह कुमांई आदि लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment