For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

एएसपी ने उपनिरीक्षकों को कसा

बाजपुर : अपर पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने कोतवाली का औपचारिक निरीक्षण किया और उपनिरीक्षकों की बैठक लेकर उनके कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान प्रत्येक एसआइ को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रतिदिन पांच चालान अनिवार्य रूप से करने, अपने-अपने क्षेत्रों में हुई ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाओं का अनावरण करने, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण त्वरित गति से करने के निर्देश दिये। साथ ही माल खाना व कार्यालयों में अभिलेखों को उचित ढंग से रखने के लिए आदेशित किया गया। इस मौके पर कोतवाल हरीश मेहरा, एसएसआइ उमेश कुमार मलिक, एसआइ कृष्ण कुमार रुहेला, बहादुर सिंह पांगती, भीम भास्कर आर्य, योगेश उपाध्याय, जीएस पांडेय, वंशीधर जोशी, सुरेंद्र सिंह, डीबी सोलंकी, लाखन सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment