डीडीहाट: डीडीहाट थाने में थाना प्रभारी विनोद कुमार पंत की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों व विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। इस अवसर पर व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर लोगों द्वारा सुझाव दिए गए।
थाना प्रभारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब व जुए पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर अभियान चलाया जाएगा। कहा कि मनमाने ढंग से सड़कों में खड़े वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने अभिभावकों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक न देने और तीन सवारियां दुपहिया वाहनों में नहीं बैठाने को कहा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद दिगारी, बलवंत बोरा, शेरसिंह साही, मोहन मर्तोलिया, कुंडल कन्याल, जोधसिंह कन्याल, नरेन्द्र, इदरीश आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment