For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

बूचड़खानों के विरोध में जैनियों ने निकाली रैली

देहरादून: उत्तर प्रदेश में नये यांत्रिक बूचड़खाने खोलने और इसका विरोध कर रहे जैन संतों को अनशन से जबरन हटाने का जैन समाज ने रैली निकालकर विरोध किया। समाज ने 'जीओ और जीने दो' को मूलमंत्र बताते हुए इन बूचड़खानों को तुरंत बंद कराने की मांग की। इस संबंध में जैन समाज ने डीएम के माध्यम से यूपी के राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
गुरुवार को जैन धर्मशाला से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई रैली में जैन समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के अध्यक्ष अभिनंदन जैन ने कहा कि जीव दया जैन धर्म का मूल बिंदु है, सभी जीवों को मनुष्य की तरह जीने का अधिकार है। यांत्रिक बूचड़खानों को लाइसेंस देकर यूपी सरकार जाने अनजाने महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर की अहिंसात्मक छवि को धूमिल कर रही है। उन्होंने यूपी के कई शहरों में खोले गए बूचड़खानों को जल्द बंद कराने की मांग की। जैन समाज ने यूपी प्रशासन पर बागपत में बूचड़खानों के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से अनशन पर बैठे जैन संतों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निंदा की। मांग को लेकर डीएम के माध्यम से यूपी के राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। अहिंसक जैन समाज की इस रैली में प्रवीन कुमार जैन, अमित कुमार जैन, अनिल जैन व राजीव जैन समेत जैन समाज के सैकड़ों लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment