उत्तरकाशी: जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में चिकित्सालय के अवस्थापन सुविधाओं एवं चिकित्सालय के संचालन में आ रही दिक्कतों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये डीएम ने सभी व्यवस्थाओं में सुधार लाने को सीएमओ जरूरी निर्देश दिये।
सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम डॉ.हेमलता ढौंडियाल ने चिकित्सा सेवाओं पर बिंदुवार चर्चा की तथा जिला चिकित्सालय में उपचारिकाओं को संविदा पर लेने की सैद्धान्तिक स्वीकृति देते हुये कहा कि उन्हें एनआरएचएम के मानकों अनुरूप पर्याप्त मानदेय दिया जाय। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंधन समिति के सम्मुख चिकित्सालय में पार्किंग व सौंदर्यीकारण के लिए टीबी वार्ड व प्राइवेट वार्ड का ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव रखा। जिस पर डीएम ने असहमति जताई। बैठक में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह रावत ने चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुये कहा कि चिकित्सालय की सभी अव्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लायें, ताकि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना न पड़े। श्री रावत ने चिकित्सालय में इलाज के लिए आये मरीजों की विभिन्न जांचों के लिए निर्धारित समय बढ़ाने को कहा। इस पर विभाग ने अपनी सहमति जताई तथा जांचों के लिए 12 बजे तक का समय निर्धारित किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ.मयंक उपाध्याय, सीएमएस डा.आरपी सिंह, डीसीबी अध्यक्ष सोहन प्रकाश पंचोला, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वराज विद्वान, मुरारी लाल भट्ट, शासकीय अधिवक्ता प्रेम सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment