For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

कश्मीर घाटी में सुधरे है हालात: फारुख

नैनीताल: केंद्रीय वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा, कश्मीर घाटी में तेजी से हालात सुधर रहे है। अब अलगाववादी भी विकास की बात कहने लगे हैं। पंचायत चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान से साबित हुआ है कि लोग शांति के पक्षधर है।
राजभवन में गुरुवार को प्रेसवार्ता में श्री अब्दुल्ला ने कहा कश्मीर में कुछ ताकतें अमन चैन के खिलाफ है। भारत भी अमेरिका जैसी कार्रवाई करने में सक्षम है, पर प्रधानमंत्री कश्मीर समेत तमाम द्विपक्षीय मसलों का समाधान बातचीत से करने के पक्ष में हैं। उन्होंने सीमा पर चीन की बढ़ती गतिविधियों को देश के लिए चेतावनी करार दिया।
श्री अब्दुल्ला ने कहा राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत नए सोलर सिस्टम को तैयार करने के लिए शोध एवं विकास को आईआईटी व आईआईएम जैसे संस्थानों को मदद दी जा रही है। राष्ट्रपति व संसद भवन एनेक्सी के बाद राजभवन व सचिवालयों में भी सौर ऊर्जा उपकरण लगाए जा रहे है। शिरड़ी सांई मंदिर व ब्रह्मकुमारी विवि माउंट आबू के बाद पंजाब के स्वर्ण मंदिर को सोलर कुकिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के खाली होने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा मंत्रालय ने शत प्रतिशत सब्सिडी पर इन गांवों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने का निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment