रुद्रप्रयाग: विकास खंड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रुमसी में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में किए गए कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सड़क , विद्युत, पानी, शिक्षा व पेंशन संबंधी जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारियां लोगों को दी गई।
ग्राम पंचायत रुमसी के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल ग्राम प्रधान बीना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने पूरे राज्य मे रुद्रप्रयाग जनपद में ग्राम्या की ओर से सबसे अच्छा कार्य करने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने रुकमणी देवी के समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा पेंशन आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। चौपाल कार्यक्रम से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भट्ट ने रुमसी में प्रतिक्षालय एवं भौंसाल में स्वागत द्वार का लोकार्पण किया।
ग्राम्या के उप परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी ने कहा ब्लॉक अगस्त्यमुनि की बनियाडी गाड़, छिनकागाड़, सुरगाड़, क्यूंजागाड़ जलागम क्षेत्रों की 52 ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाएं अक्टूबर 2005 से आरंभ हुई है। कहा कि ग्राम्या का लाभ अधिक लोगों को मिले इसके लिए गांवों में बैठकों का आयोजन किया जाता है। कहा कि ग्राम पंचायत रुमसी को गत मार्च तक 49 लाख 26 हजार 677 रुपए के सापेक्ष कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, शैल्टर, वाटर हार्वेस्टिंग, सीसी, खडिया मार्ग पर 42 लाख 84 हजार 141 रुपए व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर जिपंस अमरीश चंद्र, विजय लक्ष्मी धीरवाण, खंड विकास अधिकारी एसडी नौटियाल समेत कई विभागों के अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment