घनसाली/नई टिहरी: पुलिस हिरासत में युवक की मौत के दूसरे दिन चमियाला सुलग उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी में तोड़फोड़ कर सामान को सड़क पर पटक आग लगा दी। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें सीओ नरेंद्रनगर घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। घनसाली और चमियाला बाजार बंद रहे। हंगामे के कारण नौ घंटे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। तनाव को देखते हुए इलाके में पीएसी तैनात कर दी गई है। ग्रामीण दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दूसरी ओर एसपी टिहरी ने थानाध्यक्ष घनसाली को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने चमियाला चौकी में तैनात दोनों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और होमगार्ड के निलंबन की संस्तुति की। मृतक के भाई की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
शनिवार रात चमियाला में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस ने उसकी बुरी तरह पिटायी की। गुस्साए ग्रामीण रात को ही चमियाला चौकी पहुंचे और तोड़ फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने चौकी का सामान सड़क पर फेंक कर आग लगा दी। भीड़ के आगे पुलिसकर्मी असहाय नजर आए।
रविवार सुबह आठ बजे ग्रामीण व आस-पास के लोगों ने चमियाला बाजार में जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। आंदोलनकारी दोषियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को देख प्रदर्शनकारी भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। पथराव में सीओ नरेन्द्रनगर राजेश भट्ट घायल हो गए, जबकि लाठीचार्ज में तीन ग्रामीणों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलेश्वर में भर्ती कराया गया है।
मौके पर सीओ टिहरी आरसी जोशी, नरेन्द्रनगर राजेश भट्ट, एसडीएम अनिल गब्र्याल समेत पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment