For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

उड़ीसा के दल ने जैविक खेती की बारीकियां जानीं

विकासनगर:उड़ीसा से आए किसानों के एक दल ने हरिपुर-ढकरानी स्थित अमूल्य निधि आर्गेनिक कंपोजिट फार्मिग यूनिट का दौरा कर जैविक कृषि की बारीकियां जानी।
दल के सदस्यों को फार्म के प्रबंधक सूर्यप्रकाश बहुगुणा ने व्याख्यान दिया। उन्होंने किसानों से जैविक कृषि अपनाने पर बल दिया। श्री बहुगुणा ने कहा कि जैविक खेती से प्राप्त उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। उन्होंने कहा कि रसायनों के उपयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है, साथ ही इससे पर्यावरण संतुलन भी गड़बड़ा रहा है। किसानों के इस दल ने फार्म में की जा रही जैविक खेती की बारीकियों को देखा। इस दल में संजय टोलिसा, किशोर, मंजूलता, सतीश कुमार व मलिक समेत 29 सदस्य शामिल थे।

No comments:

Post a Comment