For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

क्षत-विक्षत मिला शव, हत्या की आशंका

हल्द्वानी: बागजाला में रहने वाले एक विक्षिप्त का शव उसी के घर से बरामद हुआ। घर से दुर्गध उठने पर पड़ोसियों के देखने पर इसका पता चला। कमरे से ही कीटनाशक दवाई की शीशी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। इधर परिजनों ने विक्षिप्त की हत्या की आशंका जतायी है।
काठगोदाम पुलिस के मुताबिक बागजाला गांव में रहने वाला रमेश आर्या (32) पुत्र खीमराम आर्या काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसियों को रमेश के घर से दुर्गध आयी। पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो कमरे में रमेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। इसके बाद काठगोदाम थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक कमरे से ही कीटनाशक दवाई की एक शीशी बरामद हुई है। देर शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय गब्र्याल ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रमेश के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने रमेश के खुदकुशी करने की आशंका जतायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमेश के विक्षिप्त होने के कारण उसकी पत्‍‌नी अपने पांच बच्चों के साथ देवला तल्ला स्थित अपने मायके में रहती थी। इधर परिजनों के मुताबिक रमेश को बीती 14 मई की शाम से नहीं देखा गया था। परिजनों ने रमेश की हत्या की आशंका जतायी है। इधर बुधवार को राजपुरा स्थित श्मशान घाट में रमेश का अंतिम संस्कार किया गया।

No comments:

Post a Comment