हरिद्वार: स्वामी देव मुनि को श्री बेलीराम उदासीन आश्रम ट्रस्ट का महंत बनाया गया है। शुक्रवार को स्वामी देव मुनि का तिलक कर महंताई की रस्म निभाई। इस मौके आश्रम के महंत स्वामी सोमदास ने स्वामी देव मुनि को महंत और आश्रम का उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की।
शुक्रवार को आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में परम विद्वान पंडितों ने स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद महंताई की तैयारी हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन रमता जमात के श्री महंत महंत रघुमुनि, मोहन दास एवं राजेंद्र दास ने स्वामी देव मुनि को तिलकर लगाकर महंताई की चादर ओढ़ाई। इस मौके पर राजेंद्र दास ने कहा कि गुरु व शिष्य का संबंध अलौकिक है। साधु समाज में गुरु द्वारा अपने योग्य शिष्य को उत्तराधिकारी बनाने की परंपरा बहुत प्राचीन है। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन समाज कल्याण को समर्पित होता है। यह आश्रम संतों की इस परंपरा को बखूबी निभाता आ रहा है। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि स्वामी देव मुनि धर्म-रक्षा एवं समाज कल्याण के कार्याें को तन्यमता से करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी देव मुनि धर्म रक्षा के लिए हमेशा आगे रहे हैं। ऐसे में देव मुनि को आश्रम का उत्तराधिकारी बनाने निश्चित ही सराहनीय कार्य है। इस मौके पर श्याम सुंदर दास, मित्र प्रकाश सिंह, स्वामी सुरेंद्र मुनि, महेंद्र सिंह, दामोदर शरण, अमर दास, मुकामी, दर्शन दास, स्वामी चंद्रमा दास, स्वामी आनंद राघव, स्वामी रविदेव शास्त्री, ललित गिरि, विरेंद्र गिरि, स्वामी शिव चैतन्य, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment