काशीपुर: सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा दी गयी सजा को बरकरार रखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हीरा ंिसंह बोनाल ने मारपीट के मामले में अभियुक्तों को कोई राहत नहीं दी।
अभियोजन परिवादी सुन्दर सिंह द्वारा धारा 323,504, 506, 452 के अंतर्गत परिवाद पत्र न्यायालय में इस आशय का दाखिल किया गया कि वह 70 वर्षीय कृषक है। उसके साथ राजेन्द्र सिंह पुत्र बूढ ंिसंह दयाल ंिसंह पुत्र आत्मा ंिसंह, बूढ ंिसंह पुत्र आत्मा सिंह मलकीत ंिसंह पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम थपक नगला थाना बाजपुर ने दिनांक 20 सितंबर 2001 को घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र ंिसंह, बूढ ंिसंह, दयाल ंिसंह व मलकीत ंिसंह को धारा 323, 452, 506 के अंतर्गत दोषी मानते हुए न्यायालय ने प्रत्येक अभियुक्त को 323 के अपराध में एक एक वर्ष का कठोर करावास 452 आइपीसी में दो -दो वर्ष का कठोर कारावास व 506 आइपीसी में एक -एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए साथ ही जुर्माना भी किया। निम्न न्यायालय के दिनांक 17 जुलाई 2008 के आदेश से क्षुब्ध होकर अभियुक्तों द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय ऊधम ंिसंह नगर में अपील दायर की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अभियुक्तों की अपील पर विचार करने के उपरांत उनकी अपील को काशीपुर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। विद्वान न्यायाधीश हीरा सिंह बोनाल द्वारा अपील की सुनवाई की गई। अपील में अभियुक्तों के अधिवक्ता व अभियोजन पक्ष के तर्को सुनने और पत्रावली का गहनता से परशीलन के बाद अभियुक्त राजेन्द्र ंिसंह,बूढ ंिसंह दयाल सिंह व मलकीत ंिसंह, को मारपीट करने की धारा में एक-एक वर्ष कठोर कारावास घर में घुसने पर धारा 452 में दो -दो वर्ष का कठोर कारावास व पांच पांच सौ रुपये का अर्थ दंड जान से मारने की धमकी देने पर एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

No comments:
Post a Comment