For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

स्यूनराकोट साहित्य योग संस्थान के रूप में विकसित हो

अल्मोड़ा: कविवर सुमित्रानंदन पंत की जयंती स्यूनरा कोट में धूमधाम से मनायी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्य व कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर सुमित्रानंदन पंत के पैतृक गांव स्यूनराकोट को साहित्य शोध संस्थान के रूप में विकसित किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर सुमित्रानंदन साहित्य शोध संस्थान की स्थापना व उनके निवास स्थान को स्मारक के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया। जिनमें सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य प्रताप सिंह स्यूनरी अध्यक्ष, लाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनंद सिंह डंगवाल सचिव भूपाल सिंह उपसचिव तथा 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जयंती समारोह के द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में प्रफुल्ल पंत, प्रियदर्शिनी अग्रवाल, लीला खोलिया, रमेश मिश्र, उदय किरौला, रतन सिंह किरमोलिया, बीना चतुर्वेदी, कंचन कुमार अग्रवाल, गोविंद बल्लभ बहुगुणा, डॉ. निर्मल पंत, ललित जोशी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य प्रताप सिंह स्यूनरी व संचालन नीरज पंत ने किया।

No comments:

Post a Comment