For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

गोपेश्वर : पठियालधार से कोठियालसैंण तक पुराने यात्रा पैदल मार्ग पर मोटर मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने इस पैदल मार्ग को आधा-अधूरा बनाकर छोड़ दिया है। जिससे लगातार यह मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है।
पुराना बदरीनाथ-केदारनाथ पैदल मार्ग गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर से चमोली के लिए जाता है। पठियालधार से मंदिर तक तो इस मार्ग को जीप मोटर मार्ग में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन पठियालधार से सोननगर तक यह पैदल मार्ग जस का तस है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लोनिवि ने 3 किलोमीटर के इस पैदल मार्ग को हल्का वाहन मार्ग बनाने के लिए बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग गंभीर नहीं है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल हल्का वाहन मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका परिषद के सदस्य विनोद कनवासी, डीपीसी सदस्य मनमोहन सिंह, मीना बिष्ट, उषा बिष्ट, विमला देवी, मधु नेगी, अंबिका, मंजू, सुंदरलाल सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

No comments:

Post a Comment