बाजपुर :एक दिन पूर्व लापता हुई बालिका की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव लेवड़ा नदी से बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फेल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बदायूं जनपद के तहसील विसोली में ग्राम गणीखान निवासी तेजपाल उर्फ भगत जी रोजी-रोटी की तलाश में करीब पांच वर्ष पूर्व परिवार सहित बाजपुर आया था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करने लगा। वर्तमान में वह ग्राम पंचायत चकरपुर के अंतर्गत सिंचाई नहर के किनारे स्थित सुरेंद्र अग्रवाल के मकान में किराये पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात्रि करीब सात बजे तेजपाल की पुत्री सोनम (10 वर्ष) अचानक घर से गायब हो गयी। परिजनों ने रात्रि में ही उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सकी। इसी बीच मंगलवार की सुबह शौच को गये लोगों ने लेवड़ा नदी में बालिका का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त सोनम के रूप में की। इससे घर में कोहराम मच गया। सोनम की मां मधु व पिता तेजपाल बेटी का शव देख गश खाकर गिर पड़े। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच सूचना पर सीओ ममता बोहरा, एसएसआइ उमेश कुमार मलिक, बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी लाखन सिंह, महिला एसआई संगीता नौटियाल, एसआई गिरीश चंद्र पांडे आदि दल-बल समेत मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बालिका के कपड़े पड़े मिले हैं।
सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के उपरांत बालिका की हत्या कर शव नदी में फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हो गई। उसकी मौत दम घुटने से बतायी जा रही है। मृतका के पिता तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने इंदिरा कालोनी निवासी बाबूराम के खिलाफ हत्या व दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। चर्चा है कि देर शाम पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस रामबाबू के साथ अन्य लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा जता रही है।

No comments:
Post a Comment