पिथौरागढ़: आशा कार्यकर्तियों का जिला सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में ग्रामीण जनस्वास्थ्य समस्या एवं निराकरण विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकत्रियों को मानदेय दिये जाने की मांग भी उठाई गई।
पाडेगांव में आयोजित सम्मेलन के पहले सत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य समस्या एवं निराकरण विषय पर हुई चर्चा में वक्ताओं ने कहा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब होती जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर, दवाओं और परीक्षण सुविधाओं का घोर अभाव है। आशा कार्यकर्तियों ने कार्यदायित्व को देखते हुए उन्हें मानदेय दिये जाने की मांग उठाई। बैठक में एनआरएचएम जैसी लोक कल्याणकारी योजना की सफलता के लिए आशा कार्यकत्रियों की एकजुटता पर जोर दिया। सम्मेलन में उत्तराखंड जागरण मंच के जिला संयोजक कृष्णानंद चौसाली, महेश पांडेय, अल्मोड़ा से आये प्रकाश पाठक, भुवन पंत, भाष्कर जोशी, दिनेश राणा, प्रेमा जोशी ने भी विचार रखे।
सम्मेलन के दूसरे चरण में जिला आशा संगठन का गठन किया गया जिसमें नीमा नगरकोटी को अध्यक्ष, चन्द्रकला बिष्ट को सचिव, दीपा लस्पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा धारचूला विकासखंड के लिए बसंती खैर, मुनस्यारी विकासखंड केलिए मंजू धामी, डीडीहाट विकासखंड के लिए सीता महर, मूनाकोट विकासखंड के लिए दीपा कोठारी, कनालीछीना विकास खंड के लिए हेमा देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी ने कहा है कि आशायें अपने हकों की लड़ाई खुद लड़ेगी, किसी बाहरी संगठन को आशाओं को अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

No comments:
Post a Comment