For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 11, 2011

अब खुली खुफिया विभाग की नींद

रुड़की,बिना वीजा के पांच साल से किराए में रह रहे विदेशी युवक के पकड़े जाने के बाद पुलिस के खुफिया विभाग की नींद उड़ गई है। इससे पुलिस व खुफिया विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के किराएदारों के सत्यापन अभियान पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस अब एक बार फिर नये सिरे से व्यवस्थाओं को सुधारने के दावे कर रही है।
अब एक बार फिर पुलिस अधिकारियों ने सत्यापन करने वाले पुलिसकर्मियों को डोर टू डोर जाकर किराएदारों का सत्यापन करने को कहा है। इसके अलावा नए मकान मालिकों के बारे में भी जानकारी जुटाने को कहा गया है। अधिकारियों ने शहर की बाहरी बस्तियों में किराए पर रहे लोगों व फैक्ट्रियों व विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों का भी सत्यापन करने को कहा है।
सीओ रुड़की कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। समय-समय पर पुलिस अधिकारियों की ओर से सत्यापन अभियान की क्रास चेकिंग की जाएगी। मकान मालिक अपने किराएदार का सत्यापन नहीं कराता है तो ऐसे मकान मालिक पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment