हरिद्वार: गंगा में खनन रोके जाने और गंगा रक्षा की मांग को लेकर 19 फवरी से अनशन पर बैठे मातृ सदन के ब्रह्मचारी को कल कथित रुप से प्राणघातक विष देकर मारने का प्रयास किया गया।मातृ सदन के संस्थापक संचालक स्वामी शिवानंद ने संवाददाता सम्मेलन में हरिद्वार जिला चिकित्सालय के सीएमएस भटनागर तथा हिमालय स्टोन क्रेशर के मालिक को नामजद करते हुए एक तहरीर हरिद्वार कोतवाली में दिए जाने की बात कही ।स्वामी शिवानंद के अनुसार गंगा रक्षा के लिए पिछले 68 दिन से अनशनरत ब्रह्मचारी निगमानंद को अनशन के दौरान 18 अप्रैल को चार बार उल्टी हुयी जिसे देखते हुए प्रशासन ने निगमानंद को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था जहां उनकी हालत में सुधार आ गया था ।

No comments:
Post a Comment