For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

कांग्रेस की सत्याग्रह यात्रा नाटक

बनबसा: भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुद्दा विकास होगा।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन मित्तल के आवास में पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री जोशी ने कहा कि विधान सभा चुनाव को नजदीक देख कांग्रेस सत्याग्रह यात्रा का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेता खुद ही भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो कार्यक्रम किये और दोनों ही बुरी तरह फ्लाप रहे। विधान सभा चुनाव टिकट वितरण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पालियामेंट टिकटों का वितरण करेगी। श्री जोशी ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें से 90 फीसदी काम हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2012 में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, प्रदेश सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ संजय जोशी, मंडल अध्यक्ष दीपक रजवार, जगत सिंह मिताडी,दिनेश कापडी, राधेश्याम गर्ग, प्रेम सिंह रावत, सुधा बिष्ट, रानी कापडी, कै.हयात सिंह मेहरा, जगदीश कलौनी, चन्द्रशेखर भट्ट आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment