For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

रोहिताश पंचायती राज कार्यदल के सदस्य बने

टनकपुर: राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष के निजी सचिव नरेन्द्र जगूड़ी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल को कृ षि, पशुधन एवं ग्राम्य विकास पंतनगर विश्वविद्यालय, पंचायतीराज कार्यदल में सदस्य नामित किया है। श्री जगूड़ी ने इस बावत श्री अग्रवाल को भेजे पत्र में कहा है कि आपकी सूझबूझ, सहयोग व सुझावों में प्रदेश को योजना निर्माण पर बल मिलेगा। इधर श्री अग्रवाल को यह दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर उन्हें बधाई दी। उनके इस मनोनयन पर राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी,विधायक बीना महराना, दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, हयात सिंह महरा, केसी पुनेठा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश करायत, जिला महामंत्री नारायण सिंह महर, हिमेश कलखुडिया, मंडल अध्यक्ष दीपक रजवार, महामंत्री राजू भडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, शंकर पांडे, शिवराज चंद, उर्मिला चंद, लाजवंती गडकोटी,लीला मंगला, विनोद वर्मा, अमजद भाई, गुलाम मुस्तफा, केदार दत्त जोशी, भीम रजवार, मुकेश भट्ट, मुकेश साहू,पवन मित्तल, शंकर लाल वर्मा, एमआर चंद, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment