For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

एसडीएम की कमेटी को जांच का जिम्मा

देहरादून: पछवादून में एक तकनीकी शिक्षण संस्थान के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत की जांच को शासन ने विकासनगर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को हफ्तेभर में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश हैं।
बाबा फरीद इंस्टीट्यूट सुद्दोवाला में एआईसीटीई की अनुमति के बगैर पालीटेक्निक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने की शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लिया है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस संबंध में तकनीकी शिक्षा प्रमुख सचिव राकेश शर्मा को पत्र प्रेषित किया था। पत्र में संस्थान पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। इस मामले में प्रमुख सचिव राकेश शर्मा ने विकासनगर एसडीएम इला गिरी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में राजकीय महिला पालीटेक्निक सुद्दोवाला के प्राचार्य राजीव सिंह, तकनीकी विवि के ओएसडी अवनीश जैन और प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के उप सचिव मुकेश पांडे शामिल हैं। कमेटी को हफ्तेभर में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment