For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

विशिष्ट आईटीआई का संचालन हल्द्वानी से हो

भीमताल: नौकुचियातल स्थित विशिष्ट आईटीआई का संचालन हल्द्वानी से किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। फिलहाल यह आईटीआई काशीपुर से संचालित की जा रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रवींद्र कर्नाटक ने कहा कि परिसर का संचालन काशीपुर से किया जा रहा है। इससे परिसर की ओर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला मंत्री भाजयुमो जितेंद्र चनौतिया ने कहा कि जन मिलन केंद्र में संचालित होने के कारण कक्षा कक्षों का अभाव सदैव बना रहता है। इससे पठन-पाठन प्रभावित होता है। किरन भट्ट ने कहा कि परिसर में शिक्षण सामग्री का टोटा होने प्रायोगिक कार्यक्रम नहीं हो पाते। बैठक में रविशंकर जोशी, भवान बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, दीपक कुलियाल आदि मौजूद थे।
इधर जन मिलन केंद्र में संचालित विशिष्ट आईटीआई के नए भवन को ग्राम सभा सिलौटि की खुली बैठक में साठ नाली का प्रस्ताव कुछ दिन पूर्व पास किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कर्नाटक ने बताया कि एसडीएम व तहसिलदार ने भी इस बाबत रिपोर्ट दे दी है। मुख्यमंत्री ने भी परिसर के लिए भूमि के मसले पर कार्मिक सचिव को निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment