For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

अब पाटी से दिये जायेंगे स्थाई निवास प्रमाण पत्र

लोहाघाट: पाटी में स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों को देखते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष हयात सिंह अधिकारी ने नेतृत्व में एक शिष्टमंडल विधायक बीना महराना से मिला तथा समस्या के समाधान की मांग की। लोगों का कहना था कि पाटी में तहसील होने के बाद भी लोगों को स्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए चम्पावत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह ग की परीक्षा में शामिल होने के लिए इन दिनों भारी संख्या में युवक स्थायी निवास प्रमाण पत्र बना रहे हैं। पाटी में यह सुविधा न होने से उन्हें खासी फजीहत झेलनी पड़ रही है। विधायक बीना के जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद डीएम डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने एसडीएम बीएल फिरमाल को स्थाई निवास की सुविधा पाटी में दिये जाने के आदेश दे दिये।

No comments:

Post a Comment