ऋषिकेश: अहं ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर के पहले दिन लोगों को योग से पहले किए जाने वाले नियमों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया। त्रिवेणी घाट में लायंस क्लब डिवाइन एवं गंगा सेवा समिति के सहयोग से अहं ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा व गविसस के उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के पहले दिन योगीराज करणपाल महाराज ने कहा कि आहर, निंद्रा, ब्रह्माचर्य और व्यायाम ये चार जीवन के आधार है। उन्होंने भोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि सात्विक हैं तो शरीर आरोग्य की ओर बढ़ता है। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी लोगों को योग से पहले किए जाने वाले नियमों के बारे में जानकारी देते हुए ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर राजेश डंग, मुकेश पौदार, कृपाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, ललित मोहन मिश्रा, नवीन गांधी, अतुल जैन, रवि जैन व संदीप मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment