For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

बीएड काउंसलिंग पूरी

नैनीताल: कुमाऊं विवि के तत्वावधान में गुरुवार को रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग पूरी हो गई। एकेडेमिक स्टाफ कालेज में गुरुवार को विज्ञान वर्ग सामान्य कोटे की 280 रिक्त सीटों में काउंसलिंग के बाद 144 अभ्यर्थियों को कालेज आवंटित किए गए। विज्ञान वर्ग एससी कोटे की सभी रिक्त 53 सीटों पर काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को कालेज आवंटित किए गए। जबकि एसटी की 34 सीटों के लिए अभ्यर्थी नहीं आए। काउंसलिंग कमेटी के प्रमुख प्रो.एचएस धामी के अनुसार रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment