देहरादून: विभिन्न विभागों में रिक्त आठ हजार पदों पर जल्द भर्ती होगी। मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने इस संबंध में तेजी से कार्यवाही के निर्देश महकमों को दिए। यही नहीं, सरकारी महकमों में सेवा अवधि में पात्रता में 50 फीसदी छूट के आधार पर प्रमोशन का तोहफा शीघ्र मिलेगा। मुख्य सचिव ने प्रमोशन में शिथिलता बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
समूह-ग के पदों पर भर्ती और पदोन्नति के मामलों में प्रगति की सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव ने समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद के जरिए 2021 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। दूसरे चरण में भर्ती के लिए विज्ञप्ति शीघ्र जारी की जाएगी। लोक सेवा आयोग की परिधि के पदों के लिए अधियाचन भेजने के साथ ही आयोग के कार्यो में तेजी लाने की बात कही।
मुख्य सचिव ने पदोन्नति के मामले में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने विभागाध्यक्षों और विभागीय सचिवों को पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमोशन जल्द करने को सेवा अवधि में 50 फीसदी की छूट प्रदान की गई है। प्राविधिक शिक्षा प्रमुख सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि परिषद की भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बरती जा रही है। पद विशेष की प्रकृति के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षा होने की वजह से सभी पदों के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करने होंगे। साथ ही निर्धारित आयु सीमा को बनाए रखा जाएगा। बैठक में वन प्रमुख सचिव एमएच खान, मुख्यमंत्री सचिव डा. उमाकांत पंवार, शिक्षा सचिव मनीषा पंवार, अपर सचिव एसएस रावत, आरके सुधांशु, नीरज सेमवाल, रविनाथ रमन, रंजीत सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment